राम मंदिर मे दान,चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जिला कांग्रेस कमेटी अयोध्या एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से सौंपा गया।ज्ञापन में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामधन/दान/चढ़ावा से संबंधित कथित घोटाले/अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, एफ.आई.आर. दर्ज करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यदि मंदिर के धन के दुरुपयोग अथवा अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती हैं तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि जनता की आस्था से जुड़े इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि सरकार को इस पूरे प्रकरण में तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कराकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच की प्रक्रिया और निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाने चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।पीसीसी सदस्य राम और पासी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि पार्टी जनभावनाओं एवं श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा इस मामले में न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद रखेगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,राम अवध पासी, हरजीत सिंह सलूजा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह,अशोक कनौजिया, बृजेशरावत, पूर्व पार्षद जनार्दन मिश्रा ,प्रवीण कुमार श्रीवास्तव,उमेश उपाध्याय , पंकज सिंह,धीरेंद्र सिंह बबलू, अनिल शर्मा नीलम, कवींद्र साहनी, राजकुमार पांडे ,भीम शुक्ला ,वाजिद अली, मोहम्मद आमिर, आदि उपस्थित रहे।

