रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर सपा ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने किया नमन
जौनपुर। नगर के समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार की दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रानी दुर्गावती ने 24 जून 1564 को अपने स्वाभिमान और राज्य की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त की थी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महान वीरांगनाओं में से एक थीं। उन्होंने अन्याय और आक्रमण के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।
गोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, जिला सचिव अजय त्रिपाठी, गोंड महासभा के जिला उपाध्यक्ष उदयराज गोंड, श्यामनारायण बिंद, हरिश्चंद प्रभाकर और दिलीप प्रजापति सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान देश की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और सम्मान की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र, राजपति गोंड, प्रदीप गोंड, प्रमोद गोंड, मोहन गोंड, पूनम यादव, प्रदीप पाल, रवि यादव, सुनील वासुदेव यादव, गोविंद यादव, कमलेश बिंद और सद्दाम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

