राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर चिकित्सकों को डॉ. बीसी राव अवार्ड से किया गया सम्मानित
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर चिकित्सकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम सिविल लाइन्स स्थित होटल रेडिसन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं सचिव डॉ. निशांत सक्सेना ने की।समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने स्वयं एक डाक्टर होने के नाते आईएमए की सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के निस्वार्थ समर्पण, रोगियों के प्रति तत्परता और समाज सेवा को देखकर वे चिकित्सा प्रोफेशन से जुड़ने के लिए प्रेरित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. बृजेश सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने अपने हाथों से चिकित्सकों को डॉ. बीसी राव अवार्ड प्रदान किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीएन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।वहीं डॉ. बी.सी. राव अवार्ड पूर्व डीजी हेल्थ डॉ. रुकुम केश, पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन, महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विभा कुमारी, डॉ. अतुल वर्मा, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. आर.वी. वार्षेन सहित को दिया गया। इस अवसर पर डॉ. सी.पी. तिवारी, डॉ सईदा रिजवी, डॉ. एस.के. पाठक, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. रमेश सिन्हा, डॉ सुनीता सिंह, डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. बी.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. गौरव ग्रोवर ने अपने संबोधन में चिकित्सकों के योगदान की सराहना की।उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स न केवल रोगियों का इलाज करते हैं बल्कि समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के बीच बेहतर तालमेल से आपातकालीन सेवाओं को मजबूत किया जा सकता है।कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी डॉक्टर्स को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
।

