रेड क्रॉस की पहल पर सहयोग संस्था ने निभाई मानवता की मिसाल, अग्निपीड़ित परिवार को प्रदान की सहायता सामग्री*
*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* जनपद में मानव सेवा एवं पीड़ित सहायता के क्षेत्र में कार्यरत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आग्रह पर सहयोग संस्था ने एक जरूरतमंद अग्निपीड़ित परिवार की सहायता कर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। ज्ञातव्य है कि विकलांग जन कल्याण समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू मिश्रा के आवास पर आग लग जाने से घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया था, जिससे परिवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने अपने स्तर से यथासंभव सहयोग प्रदान किया तथा अतिरिक्त सहायता हेतु सहयोग संस्था के संस्थापक एडवोकेट शहनवाज खान से अनुरोध किया। रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडवोकेट शहनवाज खान से अग्निपीड़ित परिवार की सहायता का अनुरोध किया गया। उन्होंने तत्काल सहयोग का आश्वासन दिया। इसी क्रम में बुधवार को सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने अपने निजी कार्यालय कच्चा कटरा स्थित मिलन मैरिज लॉन में मीनू मिश्रा को एक बक्सा एवं सीलिंग फैन, वाटर कूलर, विस्तर, कुछ जोड़ी कपड़े, छाता आदि भेंट कर सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ विजय जौहरी ने कहा कि जिस संस्था का नाम ही “सहयोग” है, वह वास्तव में अपने नाम के अनुरूप समाज के पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को सहयोग संस्था से प्रेरणा लेते हुए एक-दूसरे के दुःख-दर्द में सहभागी बनना चाहिए। पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सामाजिक सेवा है।
डॉ जौहरी ने इस मानवीय सहयोग के लिए सहयोग संस्था, उसके संस्थापक एडवोकेट शहनवाज खान एवं समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहयोग संस्था के संस्थापक मोहम्मद शाहनवाज खान (एडवोकेट)अनिल कुमार गुप्ता (प्रधान ) ज़िला प्रभारी विकास सक्सेना ,अध्यक्ष स्तुति गुप्ता महासचिव हरजीत सिंह , ,उपाध्यक्ष शिवम वर्मा (एडवोकेट), डायरेक्टर,सोमेश यादव, जितेंद्र सिंह ,सैय्यद अनवर शालू यादव रजनी गुप्ता, सचिव सुमन गुप्ता दिव्यांगजन कल्याण समिति के बालकृष्ण पाण्डेय, मीनू मिश्रा,बृजेश गुप्ता, राखी बनकोटी अनुज जोहरी, अग्रज जौहरी अवनीश सक्सेना आदि मौजूद रहे। अंत में रेडक्रॉस सचिव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए मानव सेवा में सभी से सहयोगी भूमिका की अपेक्षा की।

