रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे ने किया”शहीद परेड” का आयोजन

रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे ने किया”शहीद परेड” का आयोजन

प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आज रेलवे सुरक्षा बल, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज, प्रयागराज में वर्ष 2025-26 के दौरान ड्यूटी निर्वहन के समय शहीद हुए बल सदस्यों की स्मृति में “शहीद परेड” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ), उत्तर मध्य रेलवे ने शहीद बल सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में आशीष कुमार मुख्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर मध्य रेलवे एवं दीपक कुमार आजाद, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज मंडल सहित मुख्यालय, मंडल एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज के अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के प्रति सम्मान स्वरूप मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया ग

या।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *