ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
मोहनलालगंज। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस , आज के समय में गुणवत्ता परक शिक्षा का उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध ब्रांड बन चुका है ।
1983 में स्थापित लखनऊ पब्लिक स्कूल के वर्तमान में 15 कैंपस हैं,जिसमें 13 स्कूल है और 2 डिग्री कॉलेजेस । इस प्रकार से लखनऊ पब्लिक स्कूल पिछले 40 वर्षों से गुणवत्ता परक शिक्षा देते हुए राष्ट्र निर्माण में अग्रसर रहा है l लखनऊ पब्लिक स्कूल के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं- जैसे आईआईटी, मेडिकल, सिविल सर्विसेज, होटल मैनेजमेंट, डिफेंस, पुलिस, न्याय व अन्य क्षेत्रों में बेहतर सफलता प्राप्त करके प्रतिष्ठित पदों पर पूरे देश में उच्च पदों पर काम कर रहे हैं । इसके अतिरिक्त लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के बच्चे दुनिया के विभिन्न देशों में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं l हर साल संस्था का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहता है । विश्वस्तरीय शिक्षा के अतिरिक्त यहां के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेलकूद में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं । यदि हम सुविधाओं की बात करें तो लखनऊ पब्लिक स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय है । डिजिटल क्लासरूम, उत्कृष्ट विज्ञान एवं कंप्यूटर की प्रयोगशालाएँ ,प्रेक्षागृह,स्वीमिंग पूल, ओपन जिम, एस्ट्रोटर्फ से युक्त खेल के मैदान हर कैंपस की खासियत हैं । सुरक्षा की दृष्टि से लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के सभी भवन भूकंप रोधी हैं । सीसीटीवी सर्विलांस के जरिए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है । यह बताना चाहता हूं कि लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस वैश्विक परिदृश्य की ओर बढ़ रहा है। दुनिया में शिक्षा जगत में जो परिवर्तन और नवाचार हो रहे हैं, उसे लखनऊ पब्लिक स्कूल का प्रबंधन पूरी तन्मयता के साथ अपनी संस्थाओं में लागू करता है। शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता बढ़ाते रहने से छात्रों का भविष्य संवरता है और इस प्रकार से देश की प्रगति में योगदान होता है । लखनऊ पब्लिक स्कूल का प्रबंधन अपने प्रिंसिपल व शिक्षकों को विदेशी शिक्षण संस्थाओं में नवाचार एवं अन्य आधुनिकतम जानकारियों को सीखने के लिए भेजता है । रायबरेली रोड स्थित गार्डन सिटी , डी.एल.एफ में लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल का निर्माण कराया गया है , उसके पीछे उद्देश्य यही है कि लखनऊवासियों को विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाए ।इन्हीं संकल्पों को ध्यान में रखकर हमारा प्रबंध तंत्र कार्य करता रहा और परिणाम स्वरूप लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल बन कर तैयार हो गया है । लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल को सीबीएसई नई दिल्ली से संबद्ध कराया जाएगा एवं इसके अतिरिक्त इसमें कैंब्रिज इंटरनेशनल सेक्शन चलाने की भी योजना है । प्रारंभ में तो इस महीने से प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की कक्षाएं चलेंगी । मेरा विश्वास है कि लखनऊ पब्लिक स्कूल की अन्य शाखाओं की तरह लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल भी गुणवत्ता परक शिक्षा देते हुए पूरे जनपद के विकास में एवं शैक्षिक ग्राफ उठाने में मील का पत्थर साबित होगी । यहां पर भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व करियर काउंसलिंग कराई जाएगी ,और बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा पूरे संकल्प और शिद्दत के साथ उपलब्ध कराई जाएगी ।
प्रशिक्षित एवं कुशल शिक्षक शिक्षिकाओं की टीम के अतिरिक्त ,जिस स्तर की सुविधा और शिक्षा एक बड़े स्कूल में होनी चाहिए वह सब यहां पर उपलब्ध कराई जाएगी ।

