लखनऊ बब्बरखालसा इंटरनेशनल(बीकेआई)और आईएसआई से जुड़ा आतंकी लजार मसीह कौशांबी से गिरफ्तार
क्राइम ब्यूरो
यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में हुई गिरफ्तारी
जर्मनी से चलाए जा रहे है बब्बर खालसा इंटरनेशनल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के संपर्क में था लजार मसीह।
पाकिस्तान में आईएसआई एजेंटों के संपर्क में था लजार और स्वर्ण सिंह।
आतंकी से तीन एक्टिव हैंड ग्रेनेड, दो एक्टिव डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल, 13 कारतूस, सफेद रंग का एक्सप्लोसिव पाउडर ,गाजियाबाद के पते का आधार कार्ड, मोबाइल फोन बरामद।
गिरफ्तार आतंकी 24 सितंबर 2024 को ज्यूडिशियल कस्टडी से हुआ था फरार।

