लखनऊ में कोचिंग में हुई हृदय विदारक घटना में हताहत हुए बच्चों की आत्मा के शांति हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ : अलीगंज में हुई दुखद घटना के प्रति शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्री के. के. जनार्दन नांबियार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विशाल ओझा, प्रीति श्रीवास्तव, टी. पी. वर्मा, सतेंद्र गुप्ता, श्रीकांता, बी. एन. यादव, शशि मिश्रा, एडवोकेट जयंती सिंह एडवोकेट तेज कुमार मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, जानकी नेगी, माया गुप्ता, सूची श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

