वसई ईस्ट में ‘फिटवेल वेलनेस सेंटर–आरोग्य मंदिर’ का भव्य उद्घाटन, शिवाजी गोपालघरे ने फीता काटकर किया शुभारंभ

फिटवेल वेलनेस सेंटर–आरोग्य मंदिर की शुरुआत, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर

देश की उपासना समाचार पत्र।

मुम्बई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा।।

महाराष्ट्र। वसई ईस्ट स्थित यशवंत स्मार्ट सिटी के मधुवन टाउनशिप में ‘फिटवेल वेलनेस सेंटर–आरोग्य मंदिर’ का भव्य उद्घाटन 14 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। सेंटर का उद्घाटन प्रमुख अतिथि शिवाजी गोपालघरे सर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के आयोजक शीतल विजय जाधव ने स्वास्थ्य, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की जीवनशैली में पौष्टिक भोजन की कमी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भोजन में आवश्यक विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा न मिलने से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मोटापा भी अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का एक प्रमुख जोखिम कारक है, इसलिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

 

शीतल विजय जाधव ने बताया कि ‘फिटवेल वेलनेस सेंटर–आरोग्य मंदिर’ में प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने, खानपान में सुधार करने और नियमित व्यायाम के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि सेंटर द्वारा बताए गए नियमों और दिनचर्या का नियमित पालन करने से कई लोगों को वजन नियंत्रित करने और अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना सेंटर का प्रमुख उद्देश्य है।

 

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शिवाजी गोपालघरे सर 40K प्रेसिडेंट टीम मेंबर और ISG मेंबर हैं। उनके हाथों उद्घाटन संपन्न होने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

 

समारोह में क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम स्थल: शॉप नंबर 8, कोणार्क रेसिडेंसी, मधुवन टाउनशिप, यशवंत स्मार्ट सिटी, वसई ईस्ट, महाराष्ट्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *