*विद्यालयों में आयोजित होगा तिथि भोजन कार्यक्रम*
विद्यार्थियों में सामुदायिक सदभाव एवं सामाजिक एकता व अखण्डता को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य-डॉ दिनेश कुमार
लखनऊ
अपर सचिव प्रशासन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज कार्यालय द्वारा लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों में पी एम पोषण योजनान्तर्गत तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा ,उत्तर प्रदेश शासन पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में लखनऊ मण्डल के समस्त विद्यालयों में पी एम पोषण योजनान्तर्गत अधिकाधिक छात्रों को तिथि भोजन कार्यक्रम से आच्छादित किये जाने की अपेक्षा की गई है
डॉ दिनेश कुमार ने बताया जारी निर्देश में तिथि भोजन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु निम्नवत कार्यवाही किया जाना समीचीन होगा-
● विद्यालयों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवसों जैसे
7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस
14 अप्रैल अंबेडकर जयन्ती
1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस
21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
5 सितम्बर शिक्षक दिवस
14 सितम्बर हिन्दी दिवस
2 अक्टूबर गांधी जयंती
31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस
14 नवम्बर बाल दिवस,विश्व मधुमेह दिवस
26 नवम्बर संविधान दिवस
22 दिसम्बर गणितज्ञ रामानुजन का जन्मदिवस
26 दिसम्बर वीर बाल दिवस
24 जनवरी उत्तर प्रदेश दिवस
26 जनवरी गणतन्त्र दिवस
28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
पर तिथि भोजन का आयोजन कराया जाए
●जन्मदिन, विवाह,वर्षगांठ त्योहार आदि विशेष अवसरों पर भी समुदाय को तिथि भोजन हेतु प्रेरित किया जाए
●तिथि भोजन के अन्तर्गत पूर्ण आहार एवं अतिरिक्त खाद्य सामग्री का वितरण किया जा सकता है
●अधिकारी गण स्वेच्छा से किसी भी चिन्हित विद्यालय में तिथि भोजन का आयोजन कर सकते हैं
●जनपद स्तर पर दानदाताओं /स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय कर प्रत्येक विद्यालय में कम से कम माह में एक बार तिथि भोजन आयोजित कराने का प्रयास किया जाए
●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों में तिथि भोजन सरीखे आयोजन से छात्र छात्राओं में आपसी सदभाव व सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा

