विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*

विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*

 

*राजघाट पर गूंजे ‘स्वच्छ नदी–स्वस्थ जीवन’ के नारे, जनसहभागिता से चला वृहद स्वच्छता अभियान*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*शाहजहांपुर* जिला गंगा समिति शाहजहांपुर के तत्वावधान में जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीपीओ डॉ विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन एवं वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्वकर्ता रेहान कुरैशी की अगुवाई में गर्रा नदी स्थित राजघाट पर वृहद स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने भीषण गर्मी के बावजूद उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए घाट परिसर को स्वच्छ बनाया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं परिवार न्यायालय परामर्शदाता मुकेश सिंह परिहार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नदियों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

स्वामी शुक्रदेवानंद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रूपक श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान भौतिकवादी युग में प्रकृति एवं पर्यावरण की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति का स्वरूप है। उन्होंने अपने विचारों एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर बल दिया।

समाजसेवी राजू बग्गा ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छता पर आधारित है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए।

डी.एन.टी. श्रम संविदा सहकारी समिति लिमिटेड, सदर शाहजहांपुर की डायरेक्टर एवं स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत सह महिला प्रमुख सावित्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल माननीय प्रधानमंत्री का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और संकल्प होना चाहिए।

विकास खंडेलवाल, हिमांशु सक्सेना, नितिन अग्रवाल एवं शिवम ने नगर निगम शाहजहांपुर सहित सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे जनहितकारी अभियानों से जुड़ने की अपील की।

अभियान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मेरा युवा भारत के हर्ष पाण्डेय एवं उनकी टीम, अंशिका ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, युवा सर्व कल्याण सेवा समिति, गंगा समग्र, स्वदेशी जागरण मंच तथा वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर मोहम्मद फौज, मोहम्मद उमैर, नवेद अहमद, तस्मीया, अंगशुमान, रोहित, नवीन, श्रेयांश मंगल पाण्डेय, अंकित वर्मा सहित अनेक स्वयंसेवकों का विशेष

सहयोग रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *