विश्व वन्यजीव दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को मिले सर्टिफिकेट

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ. विश्व वन्यजीव दिवस सेंट जोसेफ समूह की राजाजीपुरम्, सीतापुर रोड, व रूचिखण्ड शाखाओं में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों को वन्यजीवों व लुप्त हो रही प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रद्रान की गयी।
इस अवसर पर विद्यालय समूह की राजाजीपुरम् शाखा में 63 यूपी बटालियन एनसीसी लखनऊ के कैडेट्स ने विश्व वन्यजीव दिवस मनाने के साथ वन्यजीवों के सरक्षण के पालन करने की शपथ भी ली साथ ही एनसीसी केडेट्स को इस अवसर पर प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रधानाचार्या लीना शर्मा विद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेन्ट सुधाश श्रीवास्तव उपस्थित थे। एनसीसी कैडेट्स ने इस अवसर पर पोस्टर और बैनर बना कर वन्यजीव सरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *