वीडियो वायरल मे दिखा मातृत्व प्रेम
वीडियो
अयोध्या।रामनगरी में मां की मातृत्व प्रेम का वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमे एक माँ दो वक्त की रोटी के लिए लोगो के यहाँ साफ सफाई करती है।इस दौरान उक्त माँ अपनी बेटी को गोद में न लेकर बल्कि झोले में बिठाकर एक जगह से दूसरे जगह तक जाती है और लोगों के यहां साफ सफाई भी करती है।इस संबंध में उसने बताया कि वह 1 साल से इसे झोले में लेकर लोगो के घरों पर काम करने जाती है।बताया कि उसके पति के चोट लग जाने के बाद बेटी को झोले मे लेकर दूसरे के घर काम करती
हैं।

