शहर मे हूटर व गलत नंबर प्लेटो का दुरुपयोग कर फर्राटे भर रहे वाहन चालक,पुलिस व यातायात कर्मी मौन
अयोध्या।शहर में हूटर व नंबर प्लेट का दुरुपयोग कर भारी संख्या मे वाहन चालक विभिन्न चौराहों पर फर्राटे भरते हुए दिखाई दे रहे हैं।जिस पर पुलिस व यातायात विभाग के अधिकारी व कर्मी अंकुश लगाने मे विफल दिखाई दे रहे है।मालूम हो कि साल में इस विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह,यातायात माह दिवस के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी इन पर शिकंजा नही कस रहे है।इसके चलते चार पहिया वाहन चालक वाहनों मे हूटर तथा दो पहिया वाहनों यह नंबर प्लेटों पर पुलिस,शिक्षक, पार्टी पदाधिकारी सहित अन्य लोग अपने पदों का नामांकित का इसका उपयोग कर रहे हैं जो कि यातायात नियम के विरुद्ध है।शायद ही शहर का कोई ऐसा चौराहा या मार्ग ना हो जहां पर यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए चार पहिया वाहनों पर हूटर व दो पहिया वाहन चालक नंबर प्लेटों पर अपने वाहनों का पंजीकृत नंबर ना अंकित कर उस पर पुलिस,शिक्षक,सेना, राजनैतिक व गैर राजनैतिक दलों के पदाधिकारी अपने पद का नाम अंकित कराकर घूमते न दिखे।सबसे अधिक दिक्कत जाम लगने का कारण उस समय इनसे होता है जब अवैध तरीके से उलटी दिशा में रंगबाजी से हूटर बजाते हुए चार पहिया वाहन चालक भीड़भाड़ वाले चौराहों से निकलते हैं।ऐसे वाहन चालक शहर के सिविल लाइन, देवकाली बाईपास चौराहा, नाका बाईपास,शांति चौक, रिकाबगंज चौराहा, गुदरी बाजार, चौक, बेनीगंज, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, सुभाषनगर, मकबरा, जीआईसी, सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर भारी संख्या में दिखाई देते है।जिसके चलते इन चौराहों पर नियमित रूप से ट्रैफिक की स्थिति बहुत ही खराब होती है।इन चौराहों पर कुछ चौराहा कुछ और कर बाकी प्रमुख चौराहों पर नगर निगम द्वारा लगाए गए ट्रैफिक लाइट भी काम नहीं कर रही हैं। वही इन चौराहों पर यातायात के कर्मचारी भी न के बराबर ही रहते हैं जिसके चलते यहाँ पर घंटो जाम भी लगा रहता है।जिसके चलते इधर से गुजरने वाले, छात्र, सरकारी कर्मी व राहगीर भी घंटे परेशान करते हैं

