शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* 

*प्रेस नोट, दिनांक 16.10.2026*

*थाना सिकरारा जौनपुर*

 

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिकरारा तेज बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-320/26, धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

 

दिनांक 15.10.2026 को उ0नि0 दिनेश कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रकाश बिन्द पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम मधईपुर, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर को उसके घर ग्राम मधईपुर से समय 09:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*

प्रकाश बिन्द पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम मधईपुर, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।

 

*अपराधिक इतिहास*

मु0अ0सं0-320/26, धारा 69 बीएनएस, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 दिनेश कुमार, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।

2. का0 संजय यादव प्रथम, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।

3. का0 विपिन यादव, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।

4. म0का0 रंजन सिंह, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *