शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी -शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, जगह-जगह  हुआ स्वागत

शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
-शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, जगह-जगह  हुआ स्वागत
अयोध्या। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और स्थानों से होते हुए गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। अंजुमनों ने नात-ए-पाक और धार्मिक प्रस्तुतियां पेश कीं। आयोजन के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली कई अंजुमनों को पुरस्कृत भी किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। गोसाईगंज नगर में मदीना मस्जिद सराय से शुरू होकर जुलूस रामगंज तेलिया गढ़ होते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर आया जहां पर कटरा तेलियागढ़ गोसाईगंज शाहिद आसपास मोहम्मदपुर में लाल मोहम्मद राईन हाजी ननकू राइन की अंजुमन ने हिस्सा लिया वहीं पकरेला, अचकवापुर,समदा, शिवगढ़ से अंसार खान व अमीर हसन की अंजुमनों ने पूरी जोर से करो उसके साथ भागीदारी की जुलूस में शामिल नन्हे मुन्ने बच्चों की झांकियां तथा नात पढ़ते हुए लोगों ने जुलूस को भव्य बनाया इस मौके पर सपा के ने वर्तमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी शहर इमाम हाजी अब्दुल हक बरकाती ने जुलूस को झंडी दिखाकर रवाना किया वहीं जुलूस में हाफिज शफीक अंसारी,हाफिज नियाज अहमद,सभासद इम्तियाज उल हक कुरैशी, शकील रहमानी,तनवीर अरशद राजू,मुगीश कुरैशी, सलीम अंसारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे मोहल्ला कटरा में मदरसा अजहरूल उलूम के पास जाकर जुलूस का समापन हुआ इस दौरान नगर कोतवाल अभिमन्यु शुक्ला पूरे दलबल के साथ मुस्तादी के साथ मौजूद रहे।
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार इस्लाम व मुस्लिम समाज के आखिरी पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की मौके पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रौनाही थाना क्षेत्र के रौनाही गांव में आज सुबह 7 बजे से जुलूस ए मोहम्मदी निकला। प्रधान प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद खान ने बताया कि जुलूस मदरसा अल्जामेतुल इस्लामिया से निकलकर प्रबंधक कारी जलुद्दीन कादरी के नेतृत्व में निकलकर पारंपरिक रास्तों से पूरे क्षेत्र में घूमा और जुलूस रोककर प्रत्येक मुस्लिम के घर जा जा कर हजरत मोहम्मद साहब की शान में मिलाद भी पढ़ा गया। जगह जगह जुलूस का मुस्लिम समाज द्वारा प्रसाद वितरण कर स्वागत भी किया गया उसके बाद जुलूस रौनाही पड़ाव से सोहावल चौराहा बेनीपुर होते हुए पुनः वापस रौनाही पहुंचा। जहां मुल्क में अमन चौन और हिफाजत की दुवाओं के साथ संपन्न हुआ।नगर पंचायत खिरौनी से भी शान से जुलूसे मोहम्मदी निकला।इस जुलूस में शेखपुर जाफर,दलमीर खां का पुरवा,सैदा का पुरवा से आने वाले जुलूस सुचित्तागंज नहर के पास शामिल होकर पूरी बाजार होते हुए आर डी इण्टर कालेज के मैदान में शाम लगभग 4 बजे पहुंचा। जहां भंडारा होने के बाद संपन्न हुआ।इस अवसर पर इस अवसर पर हाजी फिरोज खान गब्बर,हाजी सरफराज खान,हाजी मद्दन खान,हाजी छब्बन खान,पूर्व प्रमुख फिरदौस खान, उर्फी खान,शोएब खान,खुर्शीद अहमद खान,मेराज अहमद खान,गाजी अनवर खान,मुफ्ती गुलाम मुर्तुजा खान,मौलाना सलमान खान,मुफ्ती रेहान खान सभासद फरीद अहमद,सभासद इबरार खान,मो0 साबिर,इरफान खान,मुस्तकीम सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *