शारदा सहायक नहर पटरी पर बनी जगह-जगह बने गड्ढे हो रहे जानलेवा
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।विकास के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।अयोध्या जनपद मिल्कीपुर विधानसभा अंतर्गत कुमारगंज क्षेत्र से गुजर रही शारदा सहायक नहर की पटरी बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। करीब 1000 मीटर लंबे मार्ग पर लगभग 500 से अधिक गहरे और जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिनमें कई की गहराई करीब दो फुट तक बताई जा रही है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की जान हर पल जोखिम में बनी हुई है आए दिन हो रहे हादसे, राहगीर परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर पटरी से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, छात्र और दोपहिया वाहन चालक आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और भी बढ़ गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता से आक्रोश।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी स्थानीय जनता लगातार सवाल उठा रही है।लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि एक ओर सरकार चमचमाती सड़कों और विकास की गंगा बहने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर ऐसी बदहाल सड़कें उन दावों की पोल खोल रही हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि शारदा सहायक नहर पटरी की तत्काल मरम्मत कराई जाए और इन जानलेवा गड्ढों को भरवाकर आवागमन सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी या हादसे से पहले स्थिति को सुधारा जा स
के।

