अयोध्या। रूदौली नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही के कारण रूदौली में जल प्रदूषण के बाद अब वायु प्रदूषण अपने पांव पसारने में लगा हुआ है।जिसको लेकर समय रहते अगर प्रशासन नहीं चेता तो रूदौली शहर के हालत दिल्ली जैैैसी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ठंड के मौसम में वैसे भी कोहरे व धुआं से प्रदूषण बढ़ जाता है ऐसे में रुदौली नगर की साफ-सफाई से निकलने वाला कूड़ा-कचरा नगर पालिका क्षेत्र की ही शारदा सहायक नहर व भौली रोड स्थित मड़हा पल के पास नगर का सारा कचरा लेकर डंप कर दिया जाता है।जबकि आबादी के निकट ही रुदौली का प्रसिद्ध हिंदुइन्टर कालेज मौजूद है।गंध से उस जगह रह लोगों सहित मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।कूड़ा डैम्प होने से उस क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने से इंकार नही किया जा सकता है।नगर पालिका के अधिकारियों द्दारा शनिवार की रात्रि को यहां पर दर्जनों ट्राली कूड़ा डंप कर जलाया गया है।कचरा जलाने की रोक थाम के प्रयास भी शुरू नहीं हो पाए हैं।कूड़ा कचरा को रात के अंधेरे में जला कर वायु प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा है और इस तरह से कचरा जलाने से निकलने वाले धुंए के प्रदूषण से उस जगह निवास कर रहे लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।जबकि अभी हाल ही में जिला प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही किसानों से जुर्माना भी वसूला है।लेकिन नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों द्दारा जलाए जा रहे कूड़े के ढेर से क्षेत्र में फैल रहे वायु प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन जिम्मेदारों पर कार्यवाही कब करेगा।इस संबंध में रुदौली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की कचरा को अराजकतत्वों द्वारा जला दिया जाता है कचरा जलाने वाले अराजकतत्वों की शिकायत मैंने रुदौली कोतवाली में की है और जो कचरे में आग लगी हुई उसे अभी पैनी का टैंकर भेजवाकर आग को बुझवा दूंगा।

