लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज के चेयरमैन डॉ अमित सिंह ने ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज सूर्य नगर राजाजीपुरम में परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान देश की उपासना दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय को चेयरमैन अमित सिंह ने सम्मानित किया। प्रबंधक अवधेश सिंह ने लता मंगेशकर के चित्र का अनावरण किया। बच्चों ने लता जी के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लता जी के गीतों को सुनकर श्रोतागण झूम उठे। अभिभावकों ने बच्चों की प्रशंसा की। अतिथियों ने पारितोषिक देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों, माताओं, बच्चों एवं समाजसेवियों को विद्यालय की ओर से चेयरमैन डॉ अमित सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों को परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित सपा छात्र सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी की उत्तर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी पूजा शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक अवधेश सिंह, विद्यालय के चेयरमैन एवं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव डॉक्टर अमित सिंह, सीबीएसई बोर्ड बाराबंकी जिले के कोऑर्डिनेटर आर पी सिंह ,पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय सूर्य नगर राजाजीपुरम के प्रोफेसर बी बी सिंह ,प्रिंसिपल श्रीमती वेनिका शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं, अभिभावकों, समाजसेवी पत्रकार बंधुओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सैकड़ों अभिभावक एवं समाजसेवी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *