शिक्षकों से मिला अथाह प्रेम मुझे संघर्ष करने के लिए करता है प्रेरित -ध्रुव कुमार त्रिपाठी

शिक्षकों से मिला अथाह प्रेम मुझे संघर्ष करने के लिए करता है प्रेरित -ध्रुव कुमार त्रिपाठी

फोटो

अयोध्या।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अयोध्या के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में शिक्षक – विधायक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।गोरखपुर – फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जिले के प्रधानाचार्यो और शिक्षकों के साथ सीधे संवाद बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था।शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जिले की समस्याओं को शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों से सुनकर तत्काल जिले के अधिकारियों को निस्तारण करने का आदेश दिया।इस अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को वह सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करते रहे।इससे पहले शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने राजकीय पुस्तकालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के छात्र छात्रा कल के भविष्य हैं। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी, राजकीय पुस्तकालय प्रभारी/ एडीआईओएस अवनीश कुमार पांडे वित्त एवं लेखाधिकारी अनुपम कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *