शिक्षा के नाम पर लूट खसोट करने वाले विद्यालयों पर समिति कसेगी शिकंजा

शिक्षा के नाम पर लूट खसोट करने वाले विद्यालयों पर समिति कसेगी शिकंजा

अयोध्या।स्ववित्त पोषित विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से शिक्षा के नाम पर लूट खसोट मची हुई है।जिसकी शिकायत डीआईओएस कार्यालय मे लगातार आ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता मे एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे सीडीओ केके सिंह व बीएसए लाल चंद्र सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।इन पर शिकंजा कसने के लिए समिति का गठन किया गया।समिति में डीएम शशांक त्रिपाठी अध्यक्ष तथा डीआईओएस डाक्टर पवन कुमार तिवारी सदस्य सचिव है।वही जैन बंसल एंड कंपनी अयोध्या के चार्टर्ड अकाउंटेंट, वित्त एंव लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अभिभावक प्रतिनिधि अभिभावक शिक्षक संघ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और प्रधानाचार्य राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला को सदस्य बनाया गया है।डीआईओएस डॉ पवन कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षा के नाम पर लूटखसोट करने वाले विद्यालय प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों से विगत वर्ष के शुल्क के विवरण जिस खाते में प्राप्त किया गया है कक्षा वार उसका विवरण दें।पिछले 5 वर्षों में कितनी बार शुल्क की बढ़ोतरी की गई है और किस मध्य में कितने प्रतिशत बढ़ाया गया है।कार्यालय मे प्रस्तुत करे।इन कालेजों मे पुस्तक कितने वर्ष में बदली गई है साथ ही साथ ड्रेस में अगर बदलाव किया गया उसका भी विवरण दे। वही साथ ही साथ वेबसाइट का विवरण दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *