श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में कार्यक्रम, चार सितंबर को तीन मार्गों पर रहेगा यातायात डायवर्जन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में कार्यक्रम, चार सितंबर को तीन मार्गों पर रहेगा यातायात डायवर्जन
लखनऊ, (आरएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ परिसर में 4 सितंबर 2026 को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जन्मोत्सव झांकी दर्शन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।यातायात पुलिस के अनुसार हनुमान सेतु मंदिर तिराहा से रिजर्व पुलिस लाइन्स और आईटी चौराहा की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को प्रतिबंधित किया जाएगा। इस मार्ग से आने वाले वाहन नदवा बंधा मोड़, डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।इसी प्रकार आईटी चौराहा से रिजर्व पुलिस लाइन्स और हनुमान सेतु मंदिर तिराहा की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को भी निर्धारित अवधि में नहीं जाने दिया जाएगा। इस दिशा का यातायात डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा अथवा निशातगंज होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेगा।निशातगंज ओवरब्रिज ढाल, आईटी साइड से आईटी चौराहा की ओर जाने वाले सामान्य यातायात पर भी रोक रहेगी। इस मार्ग से आने वाले वाहन आंतरिक लेखा निदेशालय और हैदरगंज चौकी होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।विशेष परिस्थितियों में चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न होने की स्थिति में एम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन सेवा के वाहन, स्कूली वाहन आदि को प्रतिबंधित मार्ग से गुजरने की अनुमति ट्रैफिक पुलिस अथवा स्थानीय पुलिस द्वारा दी जा सकेगी। इसके लिए आवश्यकतानुसार मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क किया जा सकता है।किसी भी यातायात संबंधी आवश्यकता या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *