
पाली-हरदोई)
श्रीराम नाम संकीर्तन समिति पाली में शनिवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सत्य सनातन धर्म हिन्दू के नववर्ष के शुभागमन पर नगर के माँ पन्तवारी के पावन दरबार से एक प्रभातफेरी निकालकर सभी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। प्रभातफेरी का मार्ग संचालन श्रीराम नाम संकीर्तन समिति के संस्थापक विश्वमोहन व्यवस्थापक श्याम मोहन व युवाकवि प्रशान्त कुमार”पी.के.” ने किया। यह प्रभातफेरी नगर के मोहल्ला पटियानीम, सरायसैफ, सुलहसराय, खाराकुआं, बेनीगंज, बिरहाना, बाजार व काजीसराय के मंदिरों काली मंदिर, बपुआ शिवाला मन्दिर, जोशियाना मन्दिर, दुर्गा मंदिर, बाबा भूतनाथ मन्दिर के मार्गों से होते हुए भजन कीर्तन, घण्टे, घड़ियाल, श्रीराम जय जय राम जय जय राम।, जय जय श्रीराम।, जय माता दी, हरे हरे राम….आदि जयघोषों के साथ प्रभातफेरी को पुनः माँ पन्तवारी प्रांगण में विश्राम दिया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु श्रीराम भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गणेश, सत्यम, दीपक, बिपिन, वीरेंद्र, डॉ आलोक व प्रदीप आदि लोग उपस्थित रहे।

