श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026

श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ: श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, लखनऊ में बी.कॉम., बी.एड., बी.एफ.ए. एवं डी.फार्मा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं, पाठ्यक्रम संरचना एवं करियर के अवसरों से परिचित कराना था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मनीष सिंह, निदेशक, एस.के.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन, डॉ. नवीन कुलश्रेष्ठ, सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा) एवं श्रीमती कुसुम बत्रा, सहायक निदेशक, एस.के.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री मनीष सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, व्यक्तित्व एवं कौशल के विकास का एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने, नियमित अध्ययन करने, समय का प्रभावी प्रबंधन करने तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके संबंधित विभागों, पाठ्यक्रम संरचना, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, शैक्षणिक अपेक्षाओं एवं करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं से भी परिचित कराया गया। सभी विभागाध्यक्षों (HODs) ने अपने-अपने विभाग की गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी साझा की।

 

नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने नए शैक्षणिक वातावरण एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *