सड़क पर छुट्टा पशुओं के घूमने से हो रही हैं दुर्घटनाएं
मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मऊ मार्ग स्थित मुख्य मार्ग पर पशुओं द्वारा सड़कों पर खुलेआम घूमने एवं अवरोध पैदा करने के चलते यातायात बाधित होता है वही आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। रविवार प्रातः मऊ मार्ग स्थित मुख्य सड़क पर छुट्टा पशुओं द्वारा विचरण करने के चलते आगमन भी बाधित हुआ। परिवहन निगम की बस ट्रक आदि वहां किसी तरह धीरे-धीरे चल रहे थे। बताते चले की आए दिन विभिन्न मार्गों पर छुट्टा पशुओं के विचरण करने से दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतें होती है वही तेज गति से आ रहे हैं वाहन इन पशुओं से लडकर घायल भी हो जाते हैं। आसपास के दुकानदार तथा वाहन चालकों ने मांग किया है कि इन छुट्टा पशुओं की कोई अलग व्यवस्था की जाए।

