सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव का जौनपुर में हुआ तूफानी दौरा

सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव का जौनपुर में हुआ तूफानी दौरा

सिटी क्राइम रिपोर्टर
अनुराग श्रीवास्तव

जौनपुर: जनसंपर्क के क्रम आज अंजनी श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न गांवो में जाकर जनसंपर्क किया गया
मखमेल पुर मे सर्व प्रथम विकास अस्थाना जी के साथ पुरे गाव मे जनसंपर्क किया गया और कायस्थ लोगो के लिए पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी इसका उन्होंने पुरा आशवाशन दिया और अपने दौरे के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से उन्होंने बताते हुए कहा की धौरिल् गए जहाँ पर गांव में हम लोग ने डॉक्टर बृजेश कुमार श्रीवास्तव अनुपम श्रीवास्तव सर्वेश श्रीवास्तव ग्राम वासियों को बुलाकर उन के द्वारा हमे लोगों से मिलवाया और हमारी पार्टी के नीतियों और और अन्य चीजों के विषय में जानकारी दिलवाई और हम लोगों ने ग्राम सभा के लोगों से बीच मिलकर सबसे जनसंपर्क किया
तथा सर्वेश श्रीवास्तव को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाने के विषय मे बात हुई
इसी क्रम में हम लोग इमामपुर में गए जहां पर अल्पसंख्यक समाज के बहुत से लोगों से मुलाकात हुई उन लोगों को भी कायस्थ समाज पार्टी के विषय में उनको बताया कि कायस्थ समाज पार्टी किस प्रकार से अल्पसंख्यकों के लिए विशेष कार्य करना चाहती है
जपटापुर में श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव पहुँचे और वहां पर अजय अस्थाना जी के साथ और अन्य ग्राम सभा के लोगों से मिले और उन्हें पार्टी कैसे में किस प्रकार से कार्य करेगी इसकी जानकारी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *