समाधान दिवस में मौके पर हुआ तीन का निस्तारण
अयोध्या।जाना बाजार।थाना समाधान दिवस के अवसर पर आठ फरियादियों ने अपनी समस्याए दर्ज कराई। जिसमें तीन का त्वरित निस्तारण इंस्पेक्टर संतोष कुमार के सहयोग से न्यायिक मजिस्ट्रेट रामप्रसाद त्रिपाठी बीकापुर ने किया।शेष के निस्तारण के लिए राजस्व कर्मी और पुलिस को निर्देश दिया।हैदरगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट बीकापुर ने गंभीरता से फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण की आवश्यक कार्यवाही की।जिसमें कई समस्याओं का निस्तारण हुआ और अन्य समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक दयाशंकर मिश्रा राजस्व कर्मी के रूप में गुलशन,हरि ओम सहित कई गांवो के राजस्व कर्मी मौजूद रहे। वही साथ में दरोगा श्रीपति मौर्य, राजकुमार साहू, आरुषि पटेल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

