समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने की विकास कार्यो की समीक्षा 

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
मण्डलायुक्त एम पी अग्रवाल की अध्यक्षता में मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में की गयी।जिसमें मण्डल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के मण्डलीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जिन-जिन विभागों के आकड़ों में त्रुटि है उनको प्राथमिकता पर सुधार किया जाय तथा जिलो में जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनका भौतिक सत्यापन समय से करवा लिया जाय। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य को पूर्ण कर लक्ष्य की प्राप्ति की जाय तथा कार्यो को पूर्ण करने में गुणवत्ता एवं समयबद्वता का विशेष ध्यान रखते हुये पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाय। मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जिन विभागों के भुगतान लम्बित है तथा वसूली लक्ष्य के सापेक्ष नही की गयी है उनकी बैठक जिला स्तर पर अपनी अध्यक्षता में करते हुये मण्डल के लक्ष्यों में सुधार किया जाय। इसके साथ ही जहां बजट आवंटन की समस्या, पोर्टल डाटा फीडिंग की समस्या आदि आ रही है उनके निस्तारण के लिए सम्बधित विभागों के माध्यम से शासन को पत्र भेजा जाय और उसकी एक प्रति मण्डलायुक्त कार्यालय को भी प्रस्तुत की जाय। मण्डलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जिन विभागों का कार्य पूर्ण हो चुका है अथवा पूर्ण होने की स्थिति में है उनको शीघ्र पूर्ण करते हुये हस्तानान्तरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा उसकी सूचना पोर्टल पर भी अपलोड किया जाय। इसके साथ ही सभी विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ संस्थानों, निर्माण कार्यो आदि का भी समय-समय पर औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने बैठक की समीक्षा करते हुये प्रधानमंत्री सड़क योजना, गड्ढामुक्त सड़क, पंचायत भवन का निर्माण, सेतु निगम के कार्य, किसान सम्मान निधि योजना, निराश्रित गौवंश का संरक्षण, टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग, चिकित्सकों एवं दवाईयों की उपलब्धता, एम्बुलेंस का संवालन, गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, बाल टीकाकरण, शौचालय निर्माण एवं जियो टैंगिंग, आपरेशन कायाकल्प, हैंडपम्पों की बोरिंग एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मण्डल स्तर पर बैठक आयोजित की जाय, जिसमें गन्ना क्रय, टोकन वितरण आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की जाय। उन्होंने बैठक में श्रम विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति के साथ साथ एनआरएलएम, मनरेगा, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, पूर्ति विभाग, पशु, चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागों की संचालित योजनाओं पर समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर बैठक में जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा के अतिरिक्त जिलाधिकारी बाराबंकी डा0 आदर्श सिंह, जिलाधिकारी सुल्तानपुर  रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी अमेठी अरूण कुमार, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर  सैमुअल पाल सहित मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या  अनीता यादव, मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी एकता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमेठी डा0 अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर  घनश्याम मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर  अतुल वत्स के अलावा मण्डलीय मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उपनिदेशकगण, सहायक निदेशक एवं मण्डलीय अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में संक्षिप्त विवरण संयुक्त विकास आयुक्त  अरविन्द चन्द जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा इस बैठक में उपनिदेशक संख्या  मंजू अशोक व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *