हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत “विकास तीर्थ अवलोकन” कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी सांसद जय प्रकाश रावत विधायक श्याम प्रकाश प्रभास कुमार के साथ तमाम पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले को मिली महत्वपूर्ण सौगात मेडिकल कॉलेज का अवलोकन किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आर्य दीपक तिवारी ने मेडिकल कॉलेज का भ्रमण कराया साथ ही यह भी बताया वर्तमान में मेडिकल कॉलेज हरदोई में 200 एमबीबीएस के छात्र तथा 60 पैरामेडिकल छात्र अध्यनरत है तथा पी जी की भी मान्यता मिल चुकी है शीघ्र ही सर्जरी में एवं गायनी में पीजी भी प्रारंभ हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज में 42 बेड पीडियाट्रिक यूनिट निर्माणाधीन प्रक्रिया में है शीघ्र ही इसकी सुविधाएं भी जनपद के लोगों को मिलने लगेगी। 100 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का बजट आवंटन हो चुका है मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने सांसद एवं विधायक गणों से इसके लिए मेडिकल कॉलेज के निकट ही स्थानीय प्रशासन से भूमि दिलाने में सहयोग की अपेक्षा की जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र भूमि आवंटन में सहयोग का वादा किया, बताया भूमि मिलते ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की भी अनुमित प्राप्त हो गई है भूमि आवंटन के पश्चात जिले के लोगों को इसका लाभ भी प्राप्त हो सकेगा। प्राचार्य श्री तिवारी ने बताया मेडिकल कॉलेज के लिए एम आर आई सीटी स्कैन एवं डिजिटल एक्स-रे आदि की अनुमति प्राप्त हो चुकी है शीघ्र ही यह सुविधाएं भी जनपद वासियों को मिलना प्रारंभ हो जाएंगी @ मेडिकल कॉलेज अवलोकन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह राजेश अग्निहोत्री जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी अहिरोरी ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

