सावन में भोलेनाथ की पूजा से मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण: गोप

सावन में भोलेनाथ की पूजा से मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण: गोप
नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री ने किया रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

बाराबंकी। सावन मास के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सोमवार को हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुबेहा रोड स्थित ग्राम हरपालपुर के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद ग्रामवासियों को संबोधित किया। पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। इस माह में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना गया है। उन्होंने कहा कि सावन में श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे सुख-शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति हमें सेवा, संयम और सद्भाव का संदेश देती है। सावन के पवित्र माह में सभी लोगों को समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, रणविजय सिंह, पिंकू सिंह, राजू सिंह, हैदरगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, अय्यूब कुरैशी, किसान नेता बलराम सिंह, आकाश यादव, सानू सिंह राठौड़, युवा नेता रोशन सिंह, सतीश यादव मामा, राजेश सिंह, डब्बू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *