सीएचसी सोहावल में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
-विधायक ने फीता काटकर किया किया शुभारंभ
सोहावल-अयोध्या।सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के बाद सीएचसी प्रभारी डा. संग्राम सिंह ने सहयोगी चिकित्सकों एवं स्टाफ कर्मियों के साथ विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इसके बाद विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए जांच एवं दवा काउंटरों का निरीक्षण किया और शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही जांच, उपचार एवं निःशुल्क दवाओं की व्यवस्था का जायजा लिया।शिविर में क्षेत्र से पहुंचे लोगों की चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद आवश्यकतानुसार मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित किया। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।सीएचसी प्रभारी डा. संग्राम सिंह ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर सोहावल पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह माला, देव प्रताप सिंह, राजा सिंह चौहान , सूर्य नारायण गुप्ता, नंद कुमार सिंह, अनुपम मिश्रा, डा0आकांक्षा वर्मा, डा. उमेश तिवारी,डा. अनिल सिंह, फार्मासिस्ट हरगोविंद सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

