सीकर में पवन शर्मा को मिली अध्यक्षता की जिम्मेदारी, विप्र फाउंडेशन और राष्ट्रीय युवा वाहिनी के सहयोग से बनेगा गुरुकुल व गौशाला
सीकर (राजस्थान)।
सीकर में आयोजित कार्यक्रम में पवन शर्मा को संगठन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने पवन शर्मा को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार गौड़, सेवक रामदास “निर्भय”, तथा विप्र फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक और धार्मिक सेवा की दिशा में नए संकल्प लिए गए।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के तत्वावधान में आयोजित इस अवसर पर शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के संपादक एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने घोषणा की कि संगठन द्वारा 2 करोड़ रुपए की लागत से गुरुकुल एवं गौशाला का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह गुरुकुल शिक्षा, संस्कार और गौ सेवा का केंद्र बनेगा, जहाँ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के अनुरूप बच्चों को शिक्षित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में महंत राजेंद्र कुमार गौड़, प्रदेश प्रमुख (राजस्थान), राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा, ने कहा कि यह योजना समाज और राष्ट्र दोनों के उत्थान के लिए एक पवित्र और ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
कार्यक्रम का समापन जय गौ माता, जय गुरुकुल के जयघोष के साथ हुआ।

