सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भेजी गई  

सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भेजी गई

 

अयोध्या।राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भेज दी गई है।यह रिपोर्ट पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने तैयार की है।संघ प्रमुख के कहने पर उन्होंने अयोध्या में तीन दिवस प्रवास किया था।सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र प्रचारक ने अपनी रिपोर्ट में राम मंदिर की व्यवस्थाओं, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और चढ़ावा चोरी का पूरा ब्योरा दिया है।अयोध्या में 6 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बड़ी बैठक होने वाली है।दावा किया जा रहा है कि संघ की रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।सूत्रों का कहना है कि दान और व्यवस्थाओं से जुड़े विवादों के बाद संघ ने ट्रस्ट पदाधिकारियों से दूरी बनाने का मन बना लिया है। ट्रस्ट से जुड़े कुछ चेहरों की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ पदाधिकारियों के अधिकार सीमित करने और नई जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा चल रही है।चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद अब गोपाल राव को लेकर 6 तारीख की बैठक में फैसला हो सकता है।देखा जाये तो सूत्रों के अनुसार 15 सदस्यीय श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन पर भी विचार शुरू हो गया है। चर्चा इस बात की है कि ट्रस्ट में संत समाज की भागीदारी को और मजबूत किया जाए। बताया जा रहा है कि पश्चिम भारत, विशेषकर नासिक क्षेत्र से जुड़े संघ की पृष्ठभूमि वाले एक प्रतिष्ठित धर्माचार्य के नाम पर विचार चल रहा है। इसके साथ ही अयोध्या के किसी प्रमुख संत को भी ट्रस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव चर्चा में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *