सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों को एसपी ग्रामीण ने दिया स्मृति चिन्ह
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।शनिवार को सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान पुलिस विभाग मे उनके द्वारा दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक लाइन, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि/कर्मचारीगण मौजूद रहे। बताते चले सेवानिवृत होने वालों में उ.नि.ना.पु. श्री दिनेश चन्द्र पाठक,उ.नि.ना.पु. कौलेश्वर यादव,उ.नि.ना.पु सेवाराम,मु0आ0 चालक यमुना प्रसाद शामिल रहे।

