सेवा पखवाड़ा के तहत मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर लोगों को किया जागरूक

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली -हरदोई :  सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर के सुप्रसिद्ध प्राचीन भूतनाथ मंदिर परिसर पर मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री स्वेता अग्निहोत्री, जिला मंत्री रचना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मंजू गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष गीता गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने पहुंचकर एक साथ मिलकर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत झाड़ू लगाकर सफाई की और बाद में पूरे मंदिर परिसर की पानी से धुलाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। आपको बता दें कि भाजपा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंदिर पर पहुंच कर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वेता अग्निहोत्री ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए।यदि हम अपने आसपास और अपने परिवार के प्रति साफ सफाई निरंतर जारी रखते हैं तो हम बीमार नहीं होंगे। स्वास्थ्य ही धन है।इसलिए हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सतर्क रहना चाहिए। दूसरी तरफ बढ़ रही प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिये।वर्तमान समय में स्वच्छता हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती है। भाजपा युवा मोर्चा की जिला मंत्री रचना मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा है,इसे अपनाकर अपने एवं समाज के लोगों के जीवन को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। भाजपा महिला युवा मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि साफ सफाई रखने से बीमारियों से बचा जा सकता है।सभी नागरिकों को अपने घर और आसपास सफाई रखना चाहिए।इस अवसर पर कई अन्य महिलाओं ने साफ सफाई कार्य में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *