हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया सेंटर संस्थान के तत्वाधान में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया सेंटर संस्थान के तत्वाधान में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक देवेंद्र श्रीवास्तव सनातन रक्षा संघ के अध्यक्ष माधव मुकुंद त्रिपाठी,वरिष्ठ पत्रकार सीएम यादव,प्रबंधक निर्देशिका रूबी सोनी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस उस गौरवपूर्ण यात्रा का स्मरण है जिसकी शुरुआत लगभग 200 वर्ष पहले 1826 में हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड के प्रकाशन से हुई वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा पत्रकारिता लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाती है निर्देशक आचार्य स्कंद दास ने कहा पत्रकारिता जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं विचार गोष्ठी को प्रबंध निर्देशिका रूबी सोनी, और संस्थान के संरक्षक महेंद्र उपाध्याय आदि ने संबोधित किया इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों सहित सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र वह भगवान श्री राम का चित्र एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर मिताली रस्तोगी मंजू वर्मा, शिल्पी दत्ता,एडवोकेट डॉक्टर प्रदीप तिवारी ,उत्तम पांडे, तीर्थ पुरोहित धर्म सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जी महाराज, अभिषेक उपाध्याय,संजय यादव ,अवध किशोर मौर्य, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

