अंबेडकर जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

अंबेडकर जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

जौनपुर,14 अप्रैल।यूपी के जौनपुर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “जय भीम” और “भारत का संविधान जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय संविधान के साथ कथित छेड़छाड़, उसे बदलने की साजिश और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगाए। साथ ही दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्गों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर आक्रोश जताया गया।
वक्ताओं ने कहा कि आज भी समाज में कई स्थानों पर दलितों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दलित युवकों को घोड़ी पर चढ़ने से रोकने, अंबेडकर प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने और कथावाचकों पर हमलों जैसी घटनाओं पर चिंता जताई।
पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा और जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में सुभाष गौतम, राजेश अस्थाना, विनय यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *