अखिलेश यादव को उत्तराखंड से जुड़े दस्तावेज और चौधरी चरण सिंह स्मृति ग्रंथ भेंट

अखिलेश यादव को उत्तराखंड से जुड़े दस्तावेज और चौधरी चरण सिंह स्मृति ग्रंथ भेंट
लखनऊ। (आरएनएस )समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में उत्तराखंड के प्रमुख समाजवादी नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्य नारायण सचान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी पुस्तक ‘कौशिक समिति की रिपोर्ट एवं उत्तराखंड के सवाल’ भेंट की। इस अवसर पर डॉ. सचान ने डॉ. केपी सिंह द्वारा संपादित ‘चौधरी चरण सिंह स्मृति ग्रंथ’ भी अखिलेश यादव को प्रदान किया।अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन की दिशा में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जो आधार तैयार किया था, यह पुस्तक उससे जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सामने लाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित किए गए तीन नए राज्यों में उत्तराखंड ऐसा राज्य है जिसकी अपनी स्थायी राजधानी नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा और उत्तराखंड में पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका अधिकार और न्याय दिलाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।डॉ. सत्य नारायण सचान ने कहा कि यदि केंद्र सरकार उत्तराखंड राज्य के गठन के समय 24 अगस्त 1994 को उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में पारित प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती तो गैरसैंण को राजधानी का दर्जा मिल सकता था। उनके अनुसार इससे पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने में मदद मिलती और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होते।

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *