अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक सम्पन्न
लखनऊ :सभी देश भक्त, राष्ट्रप्रेमी एवं जाँबाज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सम्मानित सदस्यों का ह्रदय से आभार व धन्यवाद क़ि आप सबने मिलकर शादी बारात के पीक सीजन में भी दिनांक 30.11.2025 रविवार को प्रदेश AGM का इतने शानदार तारीके सफल आयोजन कराया जो यादगार बन गया. इस आयोजन को सफल बनाने के लिये प्रदेश पदाधिकारियों विशेषकर मेजर जनरल राजीव पंत साहब, मेजर आनंद टंडन साहब एवं कैप्टेन इंदल सिंह चंदेल साहब का सहयोग एवं पूर्ण निर्देशन तो रहा ही परंतु इसके साथ साथ संगठन के उन Grass root अधिकार्यों /पदाधिकारियों व कर्मठ सदस्यों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता जिन्होंने पर्दे के सामने या पीछे रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन रात एक कर दिया जिनमें विशेष रूप से अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर साहब. अवध प्रान्त महासचिव सूबेदार मेजर बी. एल. वर्मा साहब एवं उनकी टीम के पदाधिकारी श्रीमान कैप्टेन अरविन्द सिंह साहब श्रीमान अशोक पाण्डेय साहब, श्रीमान दिनेश पाण्डेय साहब,श्रीमान कामता सिंह साहब का भी योगदान भुलाया नहीं जा सकता है.कार्यक्रम लखनऊ जिले में होना तय हुआ था इस कारण लखनऊ महानगर / जिले की कार्यकारिणि जो क़ि निम्न प्रकार है का अतुलनीय सहयोग हमेशा याद रहेगा :-
संरक्षक :- कैप्टेन बी एस कन्याल साहब
अध्यक्ष :- वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत
कैप्टेन नत्थू सिंह तोमर साहब, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट राज करन यादव साहब-सचिव, सार्जेन्ट आलोक कुमार साहब,सीपीओ घनश्याम केसरी साहब – सह सचिव, सूबेदार सुभाष पाण्डेय साहब -वेटरेन सेल, सूबेदार मेजर बारमेस्वर सिंह साहब,
वारंट ऑफिसर पूरन सिंह बोहरा साहब – सह सचिव, हवलदार भोला नाथ मिश्रा साहब, सूबेदार मेजर डी पी चौबे साहब, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अनिल कुमार सिंह साहब, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट संदीप सिंह राजावत साहब, सूबेदार मेजर रतन सिंह साहब -अध्यक्ष लखनऊ ईस्ट, सूबेदार मेजर वाइ. के. यादव साहब, सूबेदार मेजर टी डी भट साहब आदि
महसनुभावों का भरपूर स्नेहिल सहयोग रहा. आप सभी लोगों का ह्रदय की गहराइयों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये धन्यवाद. आगामी 15 या 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाना है. आशा है आप सब का सहयोग अवस्य मिलेगा. इसके अलावा जयपुर में 19 दिसंबर से ABPSSP का राष्ट्रीय अधिवेशन है जो सज्जन उसमें भाग लेना चाहते हैं वे अपना रिज़रवेशन करा लें. कृपया अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवें. अंत में एक मजबूत मार्गदर्शन एवं राष्ट्र भक्ति का जोश जगाने वाले अपने अवध प्रान्त अध्यक्ष कर्नल तोमर साहब को ह्रदय से नमन / जय हिन्द. हमें गर्व है क़ि हम एक ऐसे रजिस्टर्ड संगठन से जुड़े हैं जो राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र प्रेम का प्रतीक है. 26 जनवरी की परेड में केवल हमारे संगठन को भाग लेने की लिये आमंत्रित किया जाता है. अंत में मैं हम सब के प्रिय श्रीमान सूबेदार मेजर जे बी एस चौहान साहब रास्ट्रीय सह सचिव का विशेष आभार एवं धन्यवाद प्रगट करना चाहूंगा जिन्होंने तबियत नाशाद होने के बाद भी सम्मलेन में आकर सबका हौसला बढ़ाया.

