🇮🇳 *अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झांसी* 🇮🇳
*कारगिल यात्रा से लौटे वीर पूर्व सैनिकों का भव्य स्वागत*
आज कारगिल यात्रा से सकुशल लौटे परिषद के सम्मानित सदस्यों सूबेदार के.एम. पाण्डेय एवं नायब सूबेदार पुष्पेन्द्र का झांसी रेलवे स्टेशन पर परिषद की झांसी इकाई द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर एवं हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
कारगिल की पावन एवं प्रेरणादायी यात्रा से लौटे दोनों पूर्व सैनिकों का उत्साह एवं अनुभव निश्चित रूप से अन्य पूर्व सैनिकों और युवा पीढ़ी के लिए राष्ट्रभक्ति, त्याग एवं बलिदान की प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग में कार्यरत वेटरन सूबेदार ए.एस. यादव तथा सूबेदार जोगेश्वर यादव का विशेष रूप से हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है, जिन्होंने पूरे उत्साह, आत्मीयता एवं समर्पण भाव से स्वागत समारोह को सफल बनाया। उनके सहयोग एवं स्नेहपूर्ण आतिथ्य ने इस अवसर को और भी गरिमामय बना दिया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झांसी परिवार कारगिल यात्रा में सहभागी सभी पूर्व सैनिकों का अभिनंदन करता है तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के सतत संकल्प की मंगलकामना करता है।
भारत माता की जय! 🇮🇳
वन्दे मातरम्! 🙏

