अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फायर कर्मियों ने किया जागरूक

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फायर कर्मियों ने किया जागरूक

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम0पी0 सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी फायर स्टेशन प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मॉल ऑफ अवध अंगूरीबाग अयोध्या में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आग से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित स्टाफ व अन्य को आग से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों व फायर सिस्टम के संचालन के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा पंपलेटस वितरित किए गए इस मौके पर मॉल ऑफ अवध के मालिक श्री अतुल कुमार सिंह, बब्बू सिंह प्रधान, आलोक पाण्डेय , पंकज पाण्डेय तथा मॉल ऑफ अवध के कर्मचारी तथा अग्निशमन विभाग के अतुल कुमार वर्मा, अवधेश कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार, आलोक मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *