अधिक से अधिक दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उठाये लाभ – शशांक त्रिपाठी

अधिक से अधिक दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उठाये लाभ – शशांक त्रिपाठी

 

अयोध्या।नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू. 15000.00 व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू. 20000.00 तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू. 35000.00 धनराशि प्रदान की जाती है।इसमें पात्रता की शर्तें है जिसमें शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो, दम्पत्ति में कोई भी आयकर दाता न हो, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांग प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए, ऐसे दिव्यांग दंपत्ति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो, इस योजना के लिए यदि विवाह प्रमाण-पत्र उपलब्ध है, तो उसकी छायाप्रति स्वप्रमाणित कर उसे अपलोड किया जाना स्वैच्छिक होगा। दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांग दम्पत्ति जिनका विवाह वर्तमान वित्तीय वर्ष एंव गत वित्तीय वर्ष में सम्पन्न हुआ हो, ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पशादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार अनुदान प्राप्त करने हेतु आन लाइन http//divyangjan.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक दम्पत्ति दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र, युवक एवं युवती का आयु का प्रमाण (जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो), सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र एवं युवक, युवती का आधार कार्ड की छाया प्रति आदि अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र ऑनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर अपलोड करते हुए आवेदन करें, साथ ही ऑनलाइन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिंट प्रति एवं अपलोड किये गये वांछित प्रपत्रों की स्वप्रमाणित हार्ड कॉपी ,जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, भूतल, अयोध्या के कार्यालय में जमा करें।अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी या कार्यालय में तैनात कर्मचारी से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *