अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लाक व थाना परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
गड़वार(बलिया)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय ब्लाक व थाना परिसर में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। रविवार को मनाए गए योग दिवस पर बड़ी संख्या में अधिकारियों,कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया,जिन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। गड़वार ब्लाक परिसर में योग प्रशिक्षक सुनील कुमार यादव ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य ब्लाक कर्मी मौजूद रहे। वहीं थाना परिसर में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी हितेश कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में थाना स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों ने विभिन्न योगासन किए और नियमित योग को अपने जीवन का हिस्स बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान योग को स्वस्थ,तनाव मुक्त और अनुशासित जीवन का आधार बताया गया।

