अयोध्या :गोताखोरों की सक्रियता से बची दो लोगों की जान: सरकार से पुरुस्कृत कराने की अपील

गोताखोरों की सक्रियता से बची दो लोगों की जान
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या : गुप्तारघाट सरयू नदी में डूब रहे दो युवकों को स्थानीय गोताखोरों ने सक्रियता से बचा लिया। स्नान के दौरान पैर फिसलने से सरयू के तेज जल प्रवाह में बह गए थे दोनों युवक। लोगों की चीख पुकार सुन कर स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत सरयू में लगाई छलांग। बिहार के रहने वाले हैं दोनों युवक।कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला रिश्तेदारी में आए थे घूमने। उत्तर प्रदेश गोताखोर की टीम प्रदीप निषाद, भगवानदीन निषाद, करन निषाद सिद्धू यादव ने बचाई दोनों की जान। मीरनघाट चौकी इंचार्ज भी अपनी टीम के साथ रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *