केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*शाहजहांपुर* केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के0सी0मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार के विगत 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लोकहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार हेतु किए गए प्रयासों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा परिसर में स्थापित सेल्फी स्टैंड पर फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा जनहित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित साहित्य, सूचना सामग्री एवं जन-जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आमजन के लिए लगी रहेगी। नागरिक अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं लोकहितकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, डीसी मनरेगा

सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद

रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *