अयोध्या में आखिरकार श्रद्धालुओं से पिटाई के आरोप में सील हुआ अमानीगंज स्थित मान होटल

आखिरकार श्रद्धालुओं से पिटाई के आरोप में सील हुआ अमानीगंज स्थित मान होटल
जिला संवाददाता डॉ अजय कुमार तिवारी

अयोध्या।आखिरकार राम लला का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से मारपीट के मामले मे कोतवाली नगर क्षेत्र के अमानीगंज स्थित मान होटल को एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने सील कर दिया। यह कार्यवाही शनिवार को की गई। *सराय एक्ट के तहत होटल मान पंजीकृत न होने के चलते अवैध रूप से चल रहा था* जिसको लेकर विकास प्राधिकरण ने नोटिस दिया था। बताते चले कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आए श्रद्धालुओं से मैनेजर व कर्मचारियों ने मारपीट किया था।पुलिस ने मैनेजर व एक कर्मचारी का शांति भंग में चालान किया था।देखा जाए तो कई जगहों पर अवैध रूप से होम स्टे संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में *विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष* ने बताया कि अवैध रूप से संचालित होटल,पेइंग गेस्ट हाउस सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *