अयोध्या में दो दिवसीय एसआरजी व एआरपी कार्यशाला संपन्न
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षण गुणवत्ता सुदृढ़ करने हेतु दो दिवसीय एसआरजी व एआरपी कार्यशाला संपन्न हुआ।इसका आयोजन 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को होटल शान-ए-अवध, अयोध्या में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यशाला में इन प्रतिभागियों को कई प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।सत्रों में बच्चों के साहित्य एवं प्रिंट-समृद्ध वातावरण, पुस्तकालय/रीडिंग कॉर्नर गतिविधियाँ, तथा पढ़ने की आदत विकसित करने पर चर्चा की गई।द्वितीय दिवस में मूल्यांकन विश्लेषण के आधार पर सीखने की कमियों की पहचान, शैक्षणिक योजना निर्माण एंव लक्ष्यों पर समूह कार्य कराया गया।साथ ही NBMC पोर्टल के उपयोग, डेटा आधारित निर्णय, प्रभावी लिखित फीडबैक, मेंटरशिप, तथा रिमेडियल टीचिंग प्लान पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र ने अपने संदेश में कहा कि “इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए रूम टू रीड संस्था का धन्यवाद। यह कार्यशाला विद्यालयों में उपलब्ध पुस्तकालय से संबंधित विभिन्न संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने में सहायक होगी, जिससे बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें पढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे पढ़ने की संस्कृति में सुधार होगा तथा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के माध्यम से कक्षा शिक्षण में गुणात्मक सुधार लाया जा सकेगा।इस कार्यशाला का संचालन दीपाली अग्रवाल, धीरेंद्र मिश्रा, सौरभ परिहार, एस आर जी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, मनीष रस्तोगी, अमित मिश्रा, जयेंदु जायसवाल एवं मोनिका सिंह द्वारा किया गया।

