अल्पसंख्यको को जागरूक करने व उनके अत्याधुनिकरण के लिए अल्पसंख्यक महापंचायत का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार में अल्पसंख्यको को जागरूक करने व उनके अत्याधुनिकरण के लिए अल्पसंख्यक महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे यूपी के सभी जिलों से उलेमाओ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने शिरकत की, वहीं इसमें अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहे। इस महापंचायत में शिक्षा व चिकित्सा जैसे मांग को रखा गया। वहीं कार्यक्रम के आयोजक खुर्शीद आलम ने बताया कि हमने अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से कई मुद्दों पर मांग की है और उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्रों में प्रदेश अल्पसंख्यको के लिए एक एक विश्वविद्यालय, मदरसा बोर्ड की कामिल और फाजिल का दोनों बीए एवं एमए के मदरसा बोर्ड की है, पश्चिमी एवं पूर्वांचल का एक-एक विश्वविद्यालय को अवध क्षेत्र के लिए लिए ख्वाजा मोइनहीन चिश्ती उर्दू अरबी, फ़ारसी विश्वविद्याय को आदेशित किया जाए और मदरसा आधुनिकरण शिक्षकों को प्रदेश सरकार स्थाई तौर पर नियुक्त करें और प्रदेश सरकार अपने कोष से हर माह उनको वेतन प्रदान करें ताकि मदरसों में होने वाले छात्र एवं छात्राएं आधुनिक शिक्षा पाकर देश की मुख्य धारा में जुड़ सके।

