अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में वर्चुअल बाल दिवस मनाया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आज अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में वर्चुअल बाल दिवस मनाया गया I
इस शुभ दिन पर स्कूल प्रबनतंत्र ने बच्चों को प्रेरित करने के लिए बाल दिवस पर एक डिजिटल उत्सव का आयोजन किया । प्राइमरी और जूनियर विंग के शिक्षक ऑनलाइन आए और उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के साथ छात्रों का मनोरंजन किया।
प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह ने वर्चुअल अपना शुभकामना संदेश दिया एवम बताया कि आज बच्चो एवम शिक्षको ने वर्चुअल
*पंडित जवाहरलाल नेहरू* की 134वीं जयंती मनाई गई । इस समारोह का उद्देश्य उन बच्चों को प्रेरित करना और तैयार करना है जो हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं।
निर्देशिका जतिंदर वालिया ने भी अपना शुभकामना संदेश वर्चुअल दिया एवम बताया कि आज बाल दिवस पर कई उत्साहवर्धक गतिविधिया आयोजित की गईं जैसे- टंग ट्विस्टर्स, क्विज़, डांसिंग और गायन । विजेताओं के नाम नोट किए गए और कहा कि विद्यालय खुलने पर उन छात्रों को पुरस्कार दिए जाएंगे । बच्चे कृतज्ञता से अभिभूत महसूस कर रहे थे । विद्यालय संयुक्त निर्देशिका डॉक्टर ब्रह्मजोत कौर ने कहा कि सभी छात्रों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह दिन बच्चों का है और बच्चे बहुत उत्सुकता से इस दिन की प्रतीक्षा करते है।
विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमति इंदु चंदेल एवम श्रीमती अमृता धनाई भी इसमें शामिल हुईं और ज्ञान के शब्दों के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं दीं । सभी बहुत खुश थे। अभिभावकों ने भी शिक्षकों द्वारा की गई गतिविधियों की सराहना की।

