अवैध दवा कारोबार पर कड़ी कार्रवाई जौनपुर के औषधि निरीक्षक रजत पांडेय सम्मानित

अवैध दवा कारोबार पर कड़ी कार्रवाई जौनपुर के औषधि निरीक्षक रजत पांडेय सम्मानित

 

 

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में प्रदेश में नकली और अवैध दवाओं के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य के चलते जौनपुर के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय को योगी सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान उत्तर प्रदेश में अवैध दवाओं के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए गए व्यापक अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कोडिनयुक्त कफ सिरप और एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान जौनपुर जनपद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अभियान के तहत जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध दवा कारोबार से जुड़े बड़े सिंडिकेट और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर गठित विशेष टीम के साथ समन्वय बनाते हुए लगातार निगरानी रखी गई, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि दवाओं के अवैध भंडारण, खरीद-बिक्री और वितरण को रोकने के लिए विभाग ने लगातार अभियान चलाया। उनकी टीम की कड़ी मेहनत और सतर्कता के चलते दवाओं के डायवर्जन पर रोक लगाने में सफलता मिली है, जो जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. रोशन जैकब ने रजत पांडेय के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से जिले के औषधि विभाग में खुशी का माहौल है और इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा

है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *